New dardbhari shayri in hindi


 1.

मत ज़िकर कीजिये मेरी अदा के बारे में,
मैं बहुत कुछ जानता हूँ वफ़ा के बारे में,
सुना है वो भी मोहब्बत का शोक़ रखते हैं,
जो जानते ही नहीं वफ़ा के बारे में !!
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

2.
जो लड़खड़ाते हुए भी चले है मंजिल उसकी पक्की,
जो ठहर गए बस कहते रह गए वो तो है ही लक्की ।
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

3.
रूह के रिश्तों को किसी कसौटी पर ना कस,
कुछ रिश्ते अहसास से गुजर जाया करते हैं...
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

4.
कही आदत ना हो जाये जिंदगी की
सो
रोज़ रोज़ थोड़ा थोड़ा मरते हैं हम....!!
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

5.
बिखर ही जाता है ख़ुशबू सा ठेस लगने से
ये दिल का आइना है टूटकर महकता है...!
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

6.
खुद को कुछ इस तरह तबाह किया,
इश्क़ किया क्या ख़ूबसूरत गुनाह किया.
जब मुहब्बत में न थे तब खुश थे हम,
दिल का सौदा किया बेवजह ह किया.
वो बेवफाई करके गम दे गयी,
हम करते रहे वफ़ा खुद से दगा किया,
भुलायेंगे हम भी उसको सोच लिया है,
मोहब्बत में शायद पहला सही फैसला किया.
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

7.
आँखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा
कश्ती के मुसाफिर ने समंदर नहीं देखा
पत्थर मुझे कहता है मेरा चाहने वाला
मैं मोम हूँ उसने मुझे छू कर नहीं देखा`
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

8.
वो पास आते तो हम बात कर लेते,
वो साथ रहते तो हम प्यार कर लेते,
 क्या मजबूरी रही जो वो चले गऐ,
 वजह तो बताते हम इन्तजार कर लेते……
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

9.
जाने किस मुकाम पर ले जाएगी तुझे,
ये बेखुदी और तेरी दीवानगी,
ए दिल जज्बात को काबू में रख ले वरना,
बहुत तड़पाएगी तेरी आवारगी,...
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

10.
कहाँ से ​लाऊ हुनर उसे मनाने का​,​
कोई जवाब नहीं था उसके रूठ जाने का​,​
मोहब्बत में सजा मुझे ही मिलनी थी​,​
क्यूंकी जुर्म मैंने किया ​था ​उससे दिल लगाने का​ !!
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

11.
शाम के सुरमई रंग धीरे से स्याह रात में बदल जाती है,
जिंदगी भी कुछ इस तरह के अजब खेलदिखाती है।
हम तो जिएंगे अपनी शर्तों पर, देखते है तकदीर क्या रंग दिखाती है।।
🌹🍁🌳🌲🍃🌿🌸🎋🍂🎍🍀

Post a Comment

और नया पुराने